बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर समेत 104 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा में डिप्टी मैनेजर समेत 104 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

Share this post:

 

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने डिप्टी मैनेजर समेत विभिन्न 104 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीओबी ने जिन 104 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें एवीपी II – ग्रुप हेड के 4, एवीपी II – टेरिटरी हेड के 17, डिप्टी मैनेजर – सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 70 और डिप्टी मैनेजर – धन रणनीतिकार (निवेश एवं बीमा) के 13 पद शामिल हैं।

बीओबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ 2 सालों का पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव का होना भी अनिवार्य है।

कैंडिडेट्स की न्यूनतन आयु पद अनुसार 24 से 31 साल और अधिकतम आयु 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 मार्च के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा। वहीं, एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतना ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 850 रुपए के साथ लागू जीएसटी और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग/पूर्व सैनिक/एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवार के लिए 175 रुपए के साथ लागू जीएसटी है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

 

स्पेशल रिपोर्ट

Stay Connected

Popular News