पीएम मोदी के नेतृत्व ने रचे नए कीर्तिमान, जनता से सीधा संवाद उनकी सबसे बड़ी ताकत: प्रवीण खंडेलवाल

पीएम मोदी के नेतृत्व ने रचे नए कीर्तिमान, जनता से सीधा संवाद उनकी सबसे बड़ी ताकत: प्रवीण खंडेलवाल

Share this post:

 

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख बनने पर भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि को लेकर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इसे हर भारतीय के लिए गर्व का विषय बताया।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए किसी विशेष उत्सव से कम नहीं है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निरंतर और प्रभावी शासन के माध्यम से नेतृत्व के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में की थी और अब देश स्तर पर इसे आगे बढ़ाया है।

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया का विश्वास भारत पर मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो भी संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते हैं। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता आज वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिलती है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री का जनता के साथ सीधा संवाद उनकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक है, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है।

खंडेलवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव जमीनी स्तर से जुड़ा हुआ है, जिससे वे समाज के हर वर्ग की समस्याओं और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। चाहे वह सड़क पर सामान बेचने वाला छोटा व्यापारी हो या किसी शोरूम में कार्यरत कर्मचारी, केंद्र सरकार ने सभी के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं और उन पर निरंतर काम भी हो रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री काल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रशासनिक अधिकारियों के विकास और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया गया, जो अपने आप में अभूतपूर्व था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की सोच है कि जैसे जनता का विकास जरूरी है, वैसे ही अधिकारियों का कौशल विकास भी आवश्यक है, ताकि प्रशासन अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और निष्पक्ष बन सके।

दरअसल, पीएम मोदी भारत में निर्वाचित सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख बन गए हैं, जिन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में 8.931 दिन पूरे किए हैं।

 

स्पेशल रिपोर्ट

Stay Connected

Popular News