नोएडा के सेक्टर-63 की कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा के सेक्टर-63 की कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Share this post:

 

नोएडा, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में शनिवार सुबह क्लो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। यह कंपनी सेक्टर-63 के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है और यहां मुख्य रूप से केबल वायर की असेंबलिंग का काम किया जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग कंपनी के दूसरे तल पर लगी थी और तेजी से फैलने लगी थी, लेकिन दमकलकर्मियों की तत्परता से आग को अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली कि इस आगजनी में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। सभी लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और फायर विभाग के साथ समन्वय कर आग पर नियंत्रण की कार्रवाई पूरी की।

फायर अधिकारियों का कहना है कि कंपनी में बड़ी मात्रा में केबल वायर और प्लास्टिक से जुड़ा सामान मौजूद था, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था। हालांकि दमकलकर्मियों ने पूरी सावधानी के साथ आग को बुझाया और हालात पर नियंत्रण पाया। आग लगने की घटना के बाद प्रशासन भी अब जांच में जुट गया है कि कंपनी ने सुरक्षा मानकों का पालन किया था या नहीं। फिलहाल आग पूरी तरह से बुझा दी गई है और स्थिति सामान्य है।

स्पेशल रिपोर्ट

Stay Connected

Popular News