राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 1 से 3 सितंबर तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 1 से 3 सितंबर तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी

Share this post:

नई दिल्ली, 31 अगस्त (हि.ला.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 से 3 सितंबर, 2025 तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 1 सितंबर को, राष्ट्रपति कर्नाटक के मैसूर में अखिल भारतीय वाक एवं श्रवण संस्थान (AIISH) के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी।

उसके अगले दिन यानि 2 सितंबर को, राष्ट्रपति तमिलनाडु के चेन्नई में सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगी और 3 सितंबर को, राष्ट्रपति तिरुवरुर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

स्पेशल रिपोर्ट

Stay Connected

Popular News